१ सलोनो पर
राखियों से सजता
देश - विदेश .
देश - विदेश .
२ रक्षाबन्धन
दीदी - भाई का प्यार
निभाता रिश्ता .
३ रक्षाधागे से
सुरक्षित बहनें
आया सलोनो .
४ भैया लाडले
भुलाना ना बंधन
है प्रेम धागा .
५ रिश्ता राखी का
निभे अंतिम साँस
सजे कलाई .
६ राखी है खास
भेजू भैया के पास
बन के प्यार .
७ बांधू ये डोर
जिनकी ताकत से
भागे आतंकी .
८ धागे के मूल्य
से रक्षित हो जग
कामना मेरी .
९ श्रावणी पूनो
सजी राखियों संग
मनाने पर्व .
१० लिफाफा बंद
खुशियाँ राखी संग
भेजे बहन .
११ चाँद - तारों से
जड़ी राखी है भाई
यादें महकीं ,